Arshad Warsi की फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' बनी पीड़ितों की आवाज, बताया- 'डर में थे हिंदू, घर में घुसकर..'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2024, 11:39 AM IST

Arshad Warsi starrer Banda Singh Chaudhary: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी की फिल्म बंदा सिंह चौधरी बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के अच्छे रिस्पॉन्स देखने को मिल रहे हैं। यहां फिल्म को लेकर सामने आए फैंस के कुछ रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Arshad Warsi starrer Banda Singh Chaudhary: अरशद वारसी और मेहर विज स्टारर फिल्म बंदा सिंह चौधरी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक ओर जहां फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो दूसरी ओर दर्शकों ने भी इसकी खूब तारीफ की। फिल्म पंजाब में घटी घटनाओं को बेबाकी से दिखाती है, जहां उग्रवादियों ने हिंदूओं को जान से मारा, उन्हें पंजाब छोड़ने पर मजबूर किया। अब ऐसे ही कुछ पीड़ितों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इन पीड़ितों के वीडियोज को देख आपकी भी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

Bandaa Singh Chaudhary

पंजाब के फरीदकोट में रह चुकीं कृष्णा देवी उन दिनों का याद करते हुए रो पड़ीं। उनकी आंखों में दर्द छलकता दिखा। कृष्णा देवी कहती हैं,'मेरे पापा की दुकान थी। अक्सर लोग सामान लेने के लिए आते रहते थे। ऐसे ही एक शाम कुछ लोग आए, पापा की एक बात नहीं सुनी उन्होंने और पापा को गोली मार दी। वहीं मेरी बहन बर्तन धो रही थी, उन लोगों ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद वो घर में घुसे, अंदर मेरी बहन को गोली मार दी। किचन में मेरी मां थी, उन्हें गोली मार दी। मैं घर पर नहीं थी, जब मैं पिंड गई तो देखा कि सभी को ट्रॉली में डालकर ले जा रहे थे। मेरे चाचा फिरोजपुर में रहते थे।सभी मृतकों को वहां लाए और फिर वहीं अंतिम संस्कार हुआ। मुझे आखिरी वक्त तक किसी ने मेरे परिवार के मर चुके लोगों का मुंह नहीं देखने दिया। लेकिन मैंने सभी के सिर से कपड़ा हटा हटाकर मुंह देखा। मैं उस वक्त को याद ही नहीं करना चाहती हूं।"

End of Feed