जब से शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ है, तब से ही इसे लेकर खबरों का बाजार गर्म हो चुका है। गाने पर कई आरोप लग रहे हैं। कोई इसे किसी दूसरे गाने की कॉपी बता रहा है तो कोई दीपिका के पहनावे को लेकर सवाल उठा रहा है। हालात ऐसे हैं कि दीपिका पादुकोण की तुलना उर्फी जावेद से होने लगी है। गाने में दीपिका ने जो केसरी रंग का बिकिनी पहनी है, उसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह का गाना करके शाहरुख खान ने अपना स्टेटस खराब कर लिया है। इस गाने के रिलीज होने के बाद से ही दीपिका पादुकोण पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं। वैसे बता दें कि दीपिका ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी से लेकर कंगना रनौत तक के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कब और क्यों लगे बॉलीवुड हसीनाओं पर अश्लीलता फैलाने के आरोप।
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की ये बोल्डनेस लोगों को नहीं आई रास
प्रियंका चोपड़ा:देसी गर्ल का विदेशी अंदाज देख उड़े होश
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ब्यूटी विद ब्रेन के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। उनका स्टाइल सेंस युवा पीढ़ी को काफी इम्प्रेस करने का काम करता है। लेकिन कई बार सुपर टैलेंटेड प्रियंका को भी अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल होना पड़ जाता है। एक बार तो साल 2020 में जब एक्ट्रेस ने प्लंजिंग नेकलाइन वाला एक एलिगेंट आइवरी गाउन पहना था तो ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर लताड़ा था। यह गाउन काफी रिवीलिंग था, इसमें ऊपर नेक से लेकर नाभि तक डीप कट था। यही नहीं आए दिन सोशल मीडिया पर प्रियंका अपनी बिकिनी तस्वीरें डालती रहती हैं, जिसकी वजह से भी उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है और उन पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगते रहे हैं।
सोनम कपूर:जंपसूट ने बटोरी सुर्खियां
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन दीवा के तौर पर जाना जाता है, लेकिन कई बार उन्हें भी अपने पहनावे की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाता है। एक बार तो हद तब हो गई थी, जब सोनम ने ब्लैक कलर का जंपसूट पहना था। एक्ट्रेस का ये ड्रेस इतना ज्यादा रिवीलिंग था कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों की बाढ़ आ गई थी।
कंगना रनौत :बोल्ड अवतार नहीं आया पसंद
कई इवेंट्स के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बोल्ड अवतार में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस को इस तरह के बोल्ड लुक में देख सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया है। यही नहीं रिवीलिंग ड्रेस पहनने की वजह से कंगना पर अश्लीलता फैलाने के आरोप भी लग चुके हैं। पिछले दिनों कंगना की ऑफ व्हाइट ड्रेस में शेयर की गई फोटो को लेकर भी वह काफी ट्रोल हो गई थीं।
शिल्पा शेट्टी : स्टेज पर किस और बवाल
शिल्पा शेट्टी से जुड़ा ये मामला साल 2007 का है, जब एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राजस्थान में आयोजित एक इवेंट में रिचर्ड गेरे के साथ शिल्पा शामिल आई थीं। इस इवेंट के दौरान रिचर्ड ने सबके सामने स्टेज पर ही शिल्पा शेट्टी को किस कर लिया था। ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि एक्ट्रेस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तक जारी हो गया था। हालांकि बाद में शिल्पा को इस मामले में ये कहते हुए बरी कर दिया गया था कि इसमें उनका कोई दोष नहीं था। लेकिन उन दिनों शिल्पा शेट्टी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लग गया था।
मल्लिका शेरावत: जब पसंद नहीं आया बोल्ड डांस
मल्लिका शेरावत से जुड़ा ये मामला 31 दिसंबर साल 2006 का है, जब एक्ट्रेस ने एक होटल में डांस किया था। डांस के दौरान उनके रिवीलिंग ड्रेस और डांस मूव्स की वजह से उन्हें काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। इसके बाद मल्लिका के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में बड़ोदरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज करा दी थी।
सनी लियोन : देश की संस्कृति को खत्म करने का आरोप
ये बात साल 2018 की है जब सोशल एक्टिविस्ट एमी ने सनी लियोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था। उन्होंने सनी पर समाज में अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाया था। उनका कहना था कि एक्ट्रेस देश की संस्कृति को खत्म करने का काम कर रही हैं। यही नहीं पोर्न स्टार रह चुकी सनी पर पोर्नोग्राफी को प्रमोट करने का भी आरोप लग चुका है।
करीना कपूर खान : बोल्डनेस पर ‘फिदा’ नहीं हुए फैंस
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान पर भी अश्लीलता फैलाने का आरोप लग चुका है। दरअसल फिल्म 'फिदा' में एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन दिए थे, जिसे लेकर काफी ज्यादा बवाल मचा था। हालात ऐसे हो गए थे कि फिल्म मेकर्स ने फिल्म से उस सीन को हटाने की बात तक कह दी थी।
न सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, बल्कि बॉलीवुड के कई एक्टर्स पर भी समाज में अश्लीलता फैलाने के आरोप लग चुके हैं, जिनमें रणबीर कपूर से लेकर मिलिंद सोनम,जॉन अब्राहम और रणवीर सिंह तक के नाम शामिल हैं। कोई फिल्मों तो कोई फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रहा है।
