Neena Gupta on Shakti Kapoor: नीना गुप्ता के कॉलेज के चक्कर काटते थे शक्ति कपूर, एक्टर की गर्लफ्रेंड से जलती थीं लड़कियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2021, 06:00 PM IST

Neena Gupta on Shakti Kapoor: नीना गुप्ता ने अपनी किताब सच कहूं तो शक्ति कपूर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं। नीना गुप्ता ने बताया शक्ति कपूर उनके कॉलेज के चक्कर लगाया करते थे।

Neena Gupta on Shakti Kapoor: नीना गुप्ता के कॉलेज के चक्कर काटते थे शक्ति कपूर, एक्टर की गर्लफ्रेंड से जलती थीं लड़कियां

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी किताब के जरिए कई राज से पर्दा उठाया है। नीना गुप्ता ने किताब सच कहूं तो में शक्ति कपूर से जुड़ा कॉलेज टाइम का एक किस्सा भी शेयर किया है। 

नीना गुप्ता ने अपनी किताब में बताया कि उनकी पढ़ाई दिल्ली के जानकी देवी कॉलेज से हुई थी। कॉलेज के बाहर दो बाइक वाले अक्सर चक्कर लगाया करते थे। नीना गुप्ता ने अपनी किताब में लिखा, 'शक्ति कपूर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनके कॉलेज का चक्कर काटा करते थे। यही नहीं, लड़कियां भी उन पर मरा करती थी। लड़कियां हर दिन उनका इंतजार किया करती थीं। वह लड़के अच्छे कपड़े पहने हुए थे।'

neena: A grey-eyed biker that Neena Gupta saw in her college turned out to  be THIS Bollywood actor later? | Hindi Movie News - Times of India

शक्ति कपूर थे एक लड़के 
नीना गुप्ता ने आगे कहा, 'एक लड़के की आंखों का कलर ग्रे था। कई दशक के बाद मैं शक्ति कपूर के साथ कॉलेज के दिनों के बारे में बात कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी एक लवर जानकी देवी कॉलेज में पढ़ती थीं। वह उन्हें बाइक में लेना आया करते थे। हम दोनों ताउम्र एक ही एरिया में रहा करते थे। मुझे विश्वास नहीं था कि शक्ति कपूर उन दो लड़कों में से एक थे। उसकी प्रेमिका से हम सभी जलते थे।'

Exclusive! "It was like a Goddess was sitting in front of me," says Shakti  Kapoor as he shares a heart wrenching lockdown experience | Hindi Movie  News - Times of India

इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता अब फिल्म ऊंचाई में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका के साथ नजर आएंगी। 

नीना गुप्ता इसके अलावा अमेजन प्राइम की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं। नीना गुप्ता ने मध्य प्रदेश के गांव में वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। नीना गुप्ता ग्राम प्रधान का किरदार निभाएंगी।

End of Article