Farmani Naaz new Song: 'हर हर शंभू' के बाद फरमानी नाज ने गाया 'हर घर तिरंगा', वीडियो गाना हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 06:35 AM IST

Farmani Naaz Har Ghar Tiranga Song: इंडियन आइडल की पूर्व प्रतिभागी, हर हर शंभू गीत के चलते चर्चा में रहीं फरमानी नाज का नया गाना 'हर घर तिरंगा' गाया है जोकि यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।

Farmani Naaz new Song: 'हर हर शंभू' के बाद फरमानी नाज ने गाया 'हर घर तिरंगा', वीडियो गाना हुआ वायरल

Farmani Naaz Har Ghar Tiranga Song: इंडियन आइडल की पूर्व प्रतिभागी फरमानी नाज बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की भक्ति से भरे गीत हर हर शंभू को अपने अंदाज में गाया तो मुस्लिम कट्टरपंथी उससे नाराज हो गए हैं। देवबंद स्थित मौलवी मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि शरिया कानून के तहत गाने की अनुमति नहीं है। खुद को मुस्लिम मानने वाली महिला को ऐसे गाने गाने से दूर रहना चाहिए। 

यह मामला कई दिन तक मीडिया में छाया रहा। जवाब में फरमानी ने कहा था कि एक कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है। उसने लिखा कि गाने या संगीत का कोई धर्म नहीं होता। मास्टर सलीम, मोहम्मद रफी साब जैसे बुलंद गायकों ने भी भजन गए हैं, तो सभी से हाथ जोड़ कर निवेदन है कोई भी गाने या संगीत को धर्म से ना जोड़ें।

अब इस विवाद के बीच फरमानी नाज का नया गाना 'हर घर तिरंगा' गाया है जोकि यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। उनके नए देशभक्‍त‍ि गाने को रिलीज के साथ ही फैंस ने बेशुमार प्‍यार दिया है। यह गाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ा है। 

फरमानी के साथ ही इस गाने को फरमान नाज ने भी आवाज दी है। गाने के बोल लिखे हैं अनुज मुल्‍हेदा ने। जबकि इसे संगीत से सजाया है प्रवेंद्र सिंह ने। इस गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

इस गाने में फरमानी नाज देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रह है। उन्होंने नीला और सफेद कुर्ता-पायजामा पहना है। राष्‍ट्र ध्‍वज तिरंगा के प्रिंट वाला दुपट्टा डाला है और तिरंगे वाला साफा लगाया है। उनके चाहने वाले इस गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

End of Article