Welcome To The Jungle Box office Day 1: ओपनिंग डे पर धमाल मचाएगी अक्षय कुमार की फिल्म, इतनी रहेगी कमाई

Welcome To The Jungle Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग लेकर शानदार कमाई करने को तैयार है।

Welcome To The Jungle Box office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी जोनर में वापस आ गए हैं। उनकी नई कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को दुनिया भर में मेकर्स ने आज यानी 26 जून को रिलीज कर दिया है, जिसका इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। एडवांस बुकिंग देखने के बाद यह कहना गलत नहीं हगा कि 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) की ओपनिंग 'भूत बंगला' से बेहतर होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू में धीमी रही लेकिन रिलीज के करीब आते-आते इसमें काफी इजाफा देखा गया। उम्मीद की जा रही है कि 'वेलकम टू द जंगल' ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन करेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने इन 5 फिल्मों को ना कहकर की लाइफ की बड़ी गलती, आज भी होता है पछतावा)

Welcome To The Jungle Box office Day 1

ओपनिंग डे पर धमाल मचाएगी अक्षय कुमार की फिल्म

पहले दिन धांसू कमाई करेगी 'वेलकम टू द जंगल'

Sacnilk के मुताबिक गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 'वेलकम टू द जंगल' ने ओपनिंग डे के लिए लगभग 53,000 टिकट बेचे थे, जिनसे करीब 1.26 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई। पेड प्रीव्यू और वीकेंड शोज में भी दर्शकों ने खूब दिलचस्पी दिखाई है। एडवांस बुकिंग और दर्शकों के क्रेज को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह मूवी ओपनिंग डे पर 16 से 18 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रह सकती है। वहीं दूसरी पेड प्रीव्यू से होने वाली कमाई 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Munna Bhai 3' पर नहीं लगा है ताला, राजकुमार हिरानी और अरशद वारसी ने किया बड़ा खुलासा)

'वेलकम टू द जंगल' में मौजूद हैं 30 से ज्यादा स्टार्स

अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 30 से ज्यादा स्टार्स मौजूद। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फ़िरोज़ खान, स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली सहित कई एक्टर्स को देखा जाएगा। इस मूवी में अक्षरा सिंह के साथ अक्षय कुमार का एक भोजपुरी गाना भी है, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है।

End of Feed