War 2 Box office Day 14: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई स्पाई थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' (War 2) का दबदबा अब बॉक्स ऑफिस पर कम होता दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'वॉर 2' में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी अभी तक 230 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। आइए देखें फिल्म ने 14वें दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Images Source: IMDb
निराशाजनक रही है 'वॉर 2' की कमाई
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना आधिकारिक तौर पर अपना दूसरा हफ्ता पूरा किया है। दो हफ्ते होने के बाद भी यह मूवी कमाई के मामले में स्ट्रगल कर रही है। बुधवार को कई जगहों पर गणेश चतुर्थी की छुट्टी होने के बावजूद वॉर 2' की कमाई में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। Sacnilk के मुताबिक इस मूवी ने बुधवार के दिन कुल 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 14 दिनों के अंदर 'वॉर 2' 229.5 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो 'वॉर 2' का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
आदित्य चोपड़ा ने अपने बैनर तले बनी फिल्म 'वॉर 2' को हिट कराने के लिए हर कामयाब कोशिश की लेकिन वो असफल ही साबित हुए। इस मूवी को बनाने में आदित्य चोपड़ा ने 400 करोड़ रुपये तक खर्च कर दिए थे। फिल्म में बॉबी देओल का भी कैमियो देखने को मिलता है।
