VIBE Box Office Collection Day 3: सुस्त पड़ी कुणाल-प्रीति की फिल्म, इतनी हुई कमाई

VIBE Box Office Collection Day 3: कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वाइब' का शुरुआती वीकेंड ज्यादा खास नहीं रहा है। यह फिल्म अभी तक 10 करोड़ रुपये भी कमा नहीं पाई है।

VIBE Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब'18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। निर्माताओं को उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने रविवार को अपनी कमाई में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की लेकिन शुरुआती वीकेंड में यह 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखते हैं यह फिल्म अब तक कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Box Office Day 3: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई)

VIBE Box Office Collection Day 3

'वाइब' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

तीसरे दिन बढ़ी 'वाइब' की कमाई

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'वाइब' ने तीसरे दिन यानी रविवार को भारत में 3.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। कुणाल खेमू की 'वाइब' ने शुक्रवार को 1.70 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 2.75 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं रविवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह तीन दिनों में इस मूवी ने भारत में कुल नेट कलेक्शन 7.45 करोड़ रुपये कर लिया है। रविवार को फिल्म ने देशभर में 2,839 शोज किए और इसकी कुल ऑक्यूपेंसी करीब 23 प्रतिशत रही। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ-कियारा करने वाले हैं दूसरे बच्चे का स्वागत? Salman Khan ने कहा, 'जल्द ही एक और...')

ये है 'वाइब' की कहानी

कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की 'वाइब' कहानी बचपन के दो दोस्तों हार्दिक और भागीरथ उर्फ बग्स के इर्द-गिर्द घूमती है। हार्दिक जहां एक लापरवाह है, वहीं बग्स रूल्स को फॉलो करता है। दोनों की जिंदगी उस समय बदल जाती है, जब उन्हें रहस्यमयी मैडम एच एक खतरनाक मिशन के लिए चुनती हैं। कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा के अलावा इस मूवी में स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी अहम रोल में हैं।

End of Feed