Vedaa Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) और एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvary Wagh) स्टारर फिल्म वेदा (Vedaa) आज 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो गई है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और सोशल मैसेज नजर आ रहा है। जिसे कई लोगों ने पसंद भी किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर ज्यादा बज भी नजर नहीं आ रहा है। इसकी एक वजह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) भी है, जो आज ही के थिएटर्स में रिलीज हुई है।
Vedaa Box Office Collection Day 1 Prediction
यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Prediction: श्रद्धा कपूर-राजकुमार के घर होगी पैसों की बारिश, पहले दिन करेगी ताबड़तोड़ कमाई
Stree 2 के आगे नहीं टिक पाएगी वेदा
फैंस स्त्री 2 का बीते काफी समय से इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद अब आखिरकार यह फिल्म रिलीज हो गई है। आज वेदा और खेल खेल में दोनों ही स्त्री 2 के साथ स्ट्रगल कर रही हैं। एक तरफ जहां स्त्री 2 को इस साल की बॉलीवुड फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने वाली हैं, वहीं वेदा की ओपनिंग डे कलेक्शन काफी अच्छी नहीं रहने वाली। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।
Vedaa Box Office: पहले दिन इतना कलेक्शन करेगी फिल्म
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा पहले दिन 6-7 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। वहीं दूसरी ओर स्त्री 2 का कलेक्शन 35 करोड़ से भी ऊपर रहने की उम्मीद है। फिल्म की बात करें तो अभी तक इसको लेकर वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी भी होती नहीं दिख रही है।
