Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box office Day 5: धड़ाम से गिरी कार्तिक-अनन्या स्टारर की कमाई, निर्माताओं के निकले आंसू

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box office Day 5: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 5 दिन हो गए हैं। इन 5 दिनों में इस मूवी के कलेक्शन में गिरावट ही देखने को मिली है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box office Day 5: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी। ट्रेलर को मिले रिस्पांस के बाद ऐसा लग रहा था कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद वीक डे में 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का कलेक्शन धड़ाम से गिर गया है। आइए देखें इन 5 दिनों में यह मूवी कितने करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर छाप चुकी है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box office Day 5

Pic Credit: IMDb

निराशाजनक रही 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कमाई

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वार साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' ने सोमवार को केवल 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कमाई देखकर निर्माताओं के होश उड़ गए हैं। 5 दिनों में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 25.25 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वीक डेज में फिल्म की कमाई को देखने के बाद ऐसा लग नहीं रहा है कि यह अपने बजट को क्रॉस करने में सफल रहने वाली है।

End of Feed