Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) रिलीज होने के बाद से खबरों में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं लेकिन अब तक ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने पहले दो दिनों में लगभग 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कमाई की नई रिपोर्ट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
Image Source: Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Movie
ये भी पढ़ें: कार्तिक की फिल्म ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई कार्तिक आर्यन की फिल्म
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म ने रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर अभी तक कोई कमाल नहीं दिखाया है। पहले दो दिनों की तरह तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई काफी कम रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 18.25 करोड़ रुपये रही। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।
'धुरंधर' से हो रही है टक्कर
डायरेक्टर समीर विद्वांस (Sameer Vidwans) के निर्देशन में बनी तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर से हो रही है। फिल्म धुरंधर ने कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को अभी तक पानी पिला रखा है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
