Toxic Box Office Prediction Day 1: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ेगी Yash की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़

Toxic Box Office Prediction Day 1: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़कर बड़ा खेल करने वाली है।

Toxic Box Office Prediction Day 1: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना हुआ है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी इसकी शुरुआत को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं। एडवांस बुकिंग और पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर लगाए जा रहे अनुमान के मुताबिक 'टॉक्सिक', रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को मात दे सकती है।

Toxic A Fairy Tale for Grown Ups Box office

पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी यश की 'टॉक्सिक' (Pic Credit: X)

ओपनिंग डे पर 'टॉक्सिक' कमा सकती है इतने करोड़

'टॉक्सिक' की मौजूदा एडवांस बुकिंग को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यश स्टारर भारत में 100 से 130 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग कर सकती है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने अब तक भारत में 13,74,044 टिकट बेच लिए हैं। इन टिकटों से करीब 44.81 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद इस मूवी का एडवांस बुकिंग कलेक्शन करीब 64.04 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

End of Feed