Top 10 Biggest Indian Openers: Pushpa 2-Dhurandhar 2 छोड़िए KGF 2 तक को नहीं छू पायी Toxic

यश की टॉक्सिक से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं और ओपनिंग-डे के आंकड़े देखने के बाद ये बात साबित भी हो जाती है। फिल्म ने ओपनिंग-डे पर भारत में 117 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टॉक्सिक ने ओपनिंग-डे पर कमाए 117 करोड़ रुपये
  • टॉप 10 हाईएस्ट ग्रोसर्स की लिस्ट में मिली जगह
  • केजीएफ 2 को नहीं चटा पायी धूल

यश स्टारर टॉक्सिक को लेकर दर्शकों में कितना जबरदस्त उत्साह था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मूवी ने ओपनिंग-डे पर भारत में 117 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है। पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली चुनिंदा फिल्में हैं, जिनमें टॉक्सिक शामिल हो चुकी है। इतनी शानदार कमाई से टॉक्सिक को इंडिया की बिगेस्ट ओपनर्स में जगह तो मिल चुकी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फिर भी केजीएफ 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों से पीछे ही रह गई है। जी हां, भारत की बिगेस्ट ओपनर्स में टॉक्सिक को छठा स्थान मिला है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: SHOCKING: Toxic की जमकर हो रही फजीहत, BookMyShow से हटाई गई रेटिंग

Top 10 Biggest Indian Openers: Pushpa 2-Dhurandhar 2 छोड़िए KGF 2 तक को नहीं छू पायी Toxic

Top 10 Biggest Indian Openers: Pushpa 2-Dhurandhar 2 छोड़िए KGF 2 तक को नहीं छू पायी Toxic

नीचे देखें Top 10 Biggest Indian Openers की लिस्ट

रैंकफिल्म का नामसालफिल्म की कमाई
1पुष्पा 22024191 करोड़ रुपये
2धुरंधर 22026138 करोड़ रुपये
3बाहुबली 22017133 करोड़ रुपये
4ट्रिपल आर2022131 करोड़ रुपये
5केजीएफ 22022127 करोड़ रुपये
6टॉक्सिक2026117 करोड़ रुपये
7कल्कि 2898एडी2024100 करोड़ रुपये
8सालार202394 करोड़ रुपये
9जवान202390 करोड़ रुपये
10दे कॉल हिम ओजी202588.50 करोड़ रुपये

Yash की टॉक्सिक ने ग्लोबली भी की है शानदार कमाई

ऐसा नहीं है कि यश की टॉक्सिक ने केवल भारत में बल्कि ग्लोबली भी शानदार कमाई की है। कुछ देर पहले ही टॉक्सिक के मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी दी है कि इस फिल्म ने ग्लोबली पहले दिन 150 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। रिलीज से पहले यश ने टॉक्सिक को ग्लोबली प्रमोट किया था, जिसका फायदा उन्हें मिला है। फिल्म टॉक्सिक के आंकड़े बता रहे हैं कि विदेश में भी इसे पसंद किया जा रहा है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "रणवीर सिंह तमराज किलविश बन जाए...", Mukesh Khanna ने Shaktimaan पर फिर दिया विवादित बयान

End of Feed