The Vvaan Box Office: दृश्यम 3 के रिलीज होते ही 'द वन' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन इतना हुआ कलेक्शन

The Vvaan Box Office Collection Day 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की कमाई में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है, जिसका कारण दृश्यम 3 की रिलीज होना है।

The Vvaan Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan Force of the Forrest) को सिनेमाघरों में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी और छठी मैया के कनेक्शन ने लोगों को फिल्म से जोड़कर रखने के काम किया। इस फिल्म को अब तक लोग बड़ी संख्या में देखने थिएटर में पहुंच रहे थे। बिहार में तो फिल्म गजब का प्रदर्शन कर रही है, लेकिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका कारण दृश्यम 3 है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- स्ट्रेचर पर दर्द में दिखीं Nushrratt Bharuccha, फैंस की उड़ गई रातों की नींद

the vvaan

the vvaan (photo credit- instagram)

    फिल्म ने कितनी की कमाई

    शुक्रवार को सिनेमाघरों में अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 रिलीज हो गई है, जिसका असर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म पर साफ देखने के लिए मिला। गुरुवार तक फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो रही थी। गुरुवार यानी 7वें दिन फिल्म ने 4.50 करोड़ की कमाई की थी और शुक्रवार आते ही फिल्म की कमाई गिर गई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, द वन ने 8वें यानी 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 57 करोड़ तक पहुंच गया है। हालांकि, फिल्म का बजट 80 से 82 करोड़ के आसपास का है और इसी वजह से फिल्म को हिट का टैग पाने के लिए 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारनी होगी, जिसके लिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मेहनत करती हुई नजर आएगी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Om Chapter 1: धनुष-ममूटी की मूवी की बदल गई रिलीज डेट? सामने आया बड़ा अपडेट!!

    क्या है फिल्म की कहानी

    दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म द वन में सिद्धार्थ-तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल, अनुप सोनी, मिलिंद गुणाजी और अवतार गिल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी में कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस का तड़का लगाया है। फिल्म में बिहार की लोककथाओं, अंधविश्वास और एक रहस्यमयी जंगल दिखाया गया है, जिसका कनेक्शन वन देवी के मंदिर से है। इस मंदिर में शाम के बाद जाना मना है और इसी वजह को फिल्म में एक कहानी के साथ मंदिर के रहस्य को दिखाया गया है।

    End of Feed