The Raja Saab Box Office Prediction Day 1: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'द राजा साब' (The Raja Saab) आज यानी 9 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। तेलुगु हॉरर-कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन मारुति दासारी ने किया है। ट्रेड्स रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग से ही इस मूवी ने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली थी। दर्शकों के अंदर 'द राजा साब' को देखने का क्रेज साफ तौर पर देखा जा सकता है। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद प्रभास की यह फिल्म पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगाने में कामयाब रहने वाली है। तो चलिए जानते हैं पहले दिन यह मूवी कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करेगी।
Pic Credit: IMDb
पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी प्रभास की 'द राजा साब'
टॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'द राजा साब' पहले दिन भारत में 55-60 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रहने वाली है। यह कलेक्शन सभी भाषाओं में रिलीज होने के बाद का है। फिल्म सबसे ज्यादा तेलुगु वर्जन में कमाई करेगी। हिंदी बेल्ड की बात करें यह कलेक्शन 7-9 करोड़ रुपये रहने वाला है। अगर शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक रही तो फिल्म कलेक्शन में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। खास बात यह है कि इस कलेक्शन एक साथ 'द राजा साब' प्रभास के करियर की छठी बेस्ट ओपनर बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Golmaal 5: अजय देवगन संग इस महीने से शूटिंग शुरू करेंगे रोहित शेट्टी, 2027 में होगी रिलीज
प्रभास के अलावा फिल्म 'द राजा साब' में निधि अग्रवाल, संजय दत्त, रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन और योगी बाबू सहित कई जाने-माने सितारे नजर आ रहे हैं। प्रभास की 'द राजा साब' का क्लैश पहले थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' के साथ होना था। हालांकि, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी। ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म के कमाई करने के ज्यादा चांस हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।
