The Raja Saab Box Office Day 4: प्रभास स्टारर ने दर्ज कराई 70% से ज्यादा गिरावट, कमाई हुई निराशाजनक

The Raja Saab Box Office Day 4: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) का वीकेंड आते ही बुरा हाल देखने को मिल रहा है। सोमवार के कलेक्शन में आई गिरावट देखने के बाद अब मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। आइए देखें फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ है।

The Raja Saab Box Office Day 4: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर मारुती के निर्देशन में बनी सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) का दबदबा अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने के बाद मेकर्स की चिंता भी बढ़ती ही जा रही है। शुरुआती वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद सोमवार आते ही फिल्म 'द राजा साब' ने दम तोड़ दिया है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने 4 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कारोबार भारत में कर लिया है।

The Raja Saab Box Office Day 4

Pic Credit: IMDb

सुस्त पड़ रही है 'द राजा साब' की कमाई

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबक प्रभास की नई फिल्म 'द राजा साहब' ने भारत में चौथे दिन केवल 5.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। रविवार के बाद सोमवार के कलेक्शन में लगभग 70% से भी गिरावट दर्ज की गई है। मेकर्स इस समय इसलिए चिंतित हैं कि अगर कमाई ऐसे ही गिरती रही तो फिल्म अपने बजट को कैसे निकाल पाएगी। 'द राजा साब' ने चार दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 113.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

End of Feed