The Raja Saab BO Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर रेंगती दिखी प्रभास की फिल्म, छठे दिन हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 6: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की कोशिश की है। प्रभास की 'द राजा साब' भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म छठे दिन ही सिंगल डिजिट में सिमटकर रह गई।

The Raja Saab Box Office Collection Day 6: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके साथ-साथ संजय दत्त ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। प्रभास की 'द राजा साब' को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट तो काफी ज्यादा थी। लेकिन उस हिसाब से फिल्म बड़े पर्दे पर अपना प्रदर्शन कर पाने में नाकाम साबित हुई है। प्रभास स्टारर 'द राजा साब' (The Raja Saab) हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसमें साउथ के सुपरस्टार को थोड़ा नए अवतार में देखा गया है। लेकिन इस फिल्म को दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी अब 'द राजा साब' रेंगती हुई नजर आ रही है।

End of Feed