The Bengal Files Box Office Collection Day 2: 'द बंगाल फाइल्स' की कमाई नहीं आया सुधार, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 7, 2025, 08:47 AM IST

The Bengal Files Box Office Collection Day 2: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) और अनुपम खेर (Anupam Kher) की लीड रोल वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। दूसरे दिन भी फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई।

The Bengal Files Box Office Collection Day 2: फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म द बंगाल फाइल्स की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स को काफी निराश किया है। अब फिल्म द बंगाल फाइल्स को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म द बंगाल फाइल्स का की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी फ्लॉप साबित हो रही है। तो चलिए जानते है फिल्म द बंगाल फाइल्स ने दूसरे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

The Bengal Files Collection

Image Source: Anupam Kher Instagram

'द बंगाल फाइल्स' की कमाई में नहीं आया सुधार

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म द बंगाल फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद फिल्म द बंगाल फाइल्स की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म द बंगाल फाइल्स दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म द बंगाल फाइल्स पहले दिन 1.75 करोड़ की कमजोर ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन भी फिल्म ने सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये कमाए पाई है। जिससे दो दिनों की कुल कमाई 4 करोड़ रुपये हुई। फिल्म को लेकर पहले से बनी हाइप और विवादों का फायदा बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिल पाया।

End of Feed