Thamma worldwide box office collection Day 2: दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' (Thamma) ने 21 अक्टूबर को रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है। इस मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देख फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। दिवाली पर शानदार शुरुआत के बाद मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (एमएचसीयू) की हॉरर कॉमेडी 'थामा' ने बुधवार को भी शानदार कमाई की। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की यह फिल्म 2 दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है।
Pics Credit: IMDb
'रूही'-'धड़क 2' को 2 दिनों में 'थामा' ने चटाई धूल
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'थामा' ने पहले दिन भारत में 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यह मूवी 18 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह बिजनेस 42 करोड़ रुपये रहा है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'थामा' ने 55 करोड़ रुपये का कारोबार केवल दो दिनों में कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि 'थामा' ने 2 दिनों के अंदर 'रूही' और 'धड़क 2' के लाइफटाइम बिजनेस को पीछे छोड़ दिया है।
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'रूही' का लाइफटाइम बिजनेस 31 करोड़ रुपये रहा था। वहीं दूसरी और करण जौहर के बैनर तले बनी सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक ड्रामा ने कुल 40 करोड़ रुपये ही कमाए थे। 'थामा' की बात करें तो इस मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
