TBMAUJ Box Office Collection Day 6: शाहिद-कृति की फिल्म को मिला वैलेंटाइन डे का फायदा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 15, 2024, 09:11 AM IST

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में शाहिद-कृति की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने वैलेंटाइन डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को दर्शकों का जबदरस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कृति और शाहिद की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधाना शाह ने किया है। फिल्म में कृति-शाहिद के साथ धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी है। वैलेंटाइन डे पर मेकर्स ने ऑडियंस के लिए एक पर एक टिकट फ्री का ऑफर निकाला था। आइए जानते हैं फिल्म ने 14 फरवरी को कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

End of Feed