TBMAUJ Box Office Collection Day 2: शाहिद-कृति की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, की छप्परफाड़ कमाई

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। जहां पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फीकी दिखी तो वहीं दूसरे दिन इसने झंडे गाड़ दिये।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। कॉमेडी से भरी इस फिल्म को समीक्षक ही नहीं बल्कि लोगों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन की युनीक लव स्टोरी को भी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) में खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि पहले दिन जहां मूवी की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी दिखाई दी तो वहीं दूसरे दिन 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) ने दूसरे दिन 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि फिल्म डबल डिजिट का आंकड़ा छूने में अभी भी पीछे रह गई। कृति सेनन और शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने ओपनिंग पर 7.2 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। दोनों दिनों की कमाई मिलाकर फिल्म अभी तक 16.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

End of Feed