Spider-Man Brand New Day Box Office: 12 दिनों में 500 करोड़ी बनी टॉम हॉलैंड की फिल्म, इतनी हुई कमाई

Spider Man Brand New Day Box office: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की कमाई भारत में रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ी बन चुकी है।

Spider-Man Brand New Day Box Office collection day 12: हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड की नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। दुनियाभर में Marvel के फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में भी फिल्म की कमाई काफी मजबूत बनी हुई है। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' जल्द ही भारत में 500 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के करीब पहुंचने वाली है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal को डेट करने की अफवाहों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया मजेदार पोस्ट)

Spider Man Brand New Day Box Office

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का इतना हुआ कलेक्शन

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 12 दिनों में कमाए इतने करोड़

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और दुनियाभर में 1 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। Variety के मुताबिक फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कुल 1.67 अरब डॉलर का कलेक्शन किया है। इसमें इंटरनेशनल मार्केट से 1.01 अरब डॉलर और अमेरिका-कनाडा से 65.5 करोड़ डॉलर की कमाई शामिल है। भारत में भी टॉम हॉलैंड स्टारर यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने दूसरे सोमवार यानी 12वें दिन करीब 0.36 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। यह आंकड़ा देशभर में हुई 2,570 स्क्रीनिंग के आधार पर है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: "तुम हमेशा मेरी छोटी..." , Sanjay Dutt ने बर्थडे पर बरसाया बेटी Trishala Dutt पर प्यार)

इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 415.81 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 497.29 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और जल्द ही यह 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। इसके बाद दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार यानी 10वें दिन फिल्म ने 31 करोड़ रुपये, जबकि रविवार यानी 11वें दिन 34.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की यह कमाई भारत में हॉलीवुड फिल्मों के लिए बने कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ रही है।

End of Feed