Shaitaan Box Office Collection: 200 करोड़ी होने में कुछ कदम दूर है Ajay Devgn की फिल्म, देखें पूरी कमाई

Ajay Devgn's Shaitaan Box Office Day 16: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) 16 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में लगी हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी।

Shaitaan Box Office Day 16: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और साउथ सुपरस्टार आर माधवन (R Madhavan) की फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) को ऑडियंस की ओर से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए लगभग 16 दिन हो गए हैं और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म धीरे-धीरे अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Ajay Devg's Shaitaan Box Office

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक अजय देवगन स्टारर 'शैतान' ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.3 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को फिल्म ने 20.77% की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म ने 16 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर अब तक 120 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। रविवार के दिन फिल्म और भी तगड़ी कमाई कर सकती है।

End of Feed