Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन की 'शैतान' ने पार किया 100 करोड़ का आकंड़ा, 10वें दिन फिल्म ने की बंपर कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 18, 2024, 01:04 PM IST

Shaitaan Box Office Collection Day 10: अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R. Madhvan) की फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने 10वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया?

Shaitaan Box Office Collection Day 10: अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R. Madhvan) की फिल्म 'शैतान' को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म में अजय, आर माधवन के साथ ज्योतिका और जाह्नवी बोड़ीवाला ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं। दर्शकों को ये हॉरर थ्रिलर फिल्म काफी पंसद आ रही हैं। आइए बिना दे किए जानते हैं फिल्म ने 10 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। वश साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ज्यादातर लोगों ने देखा नहीं था। शैतान ने 10 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 10वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

End of Feed