Saiyaara Box Office Collection Day 4: 100 करोड़ के पार पहुंची अहान पांडे की फिल्म, 4 दिन में ही उड़ा दिए आशिकी 2 के छक्के

Saiyaara Box Office Collection Day 4: मोहित सूरी की हालिया रिलीज मूवी सैयारा की धूम हर जगह मची हुई है। वीकेंड के बाद मंडे टेस्ट में फिल्म ने धमाल कर दिया। यह फिल्म लोगों को अपनी तरफ खींचने का काम कर रही है। आइए आपको बताते हैं अबतक कितनी हुई है अहान पांडे की फिल्म की कमाई

Saiyaara Box Office Collection Day 4: अहान पांडे( Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा( Aneet Padda) स्टार मूवी सैयारा( Saiyaara) की हर जगह चर्चा हो रही है। इस रोमांटिक मूवी ने चार दिन में ऐसा कमाल कर दिया जो बड़ी-बड़ी फिल्में नहीं कर पाती। फिल्म को दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया हो या फिल्मी सितारे हर कोई इस मूवी की तारीफ करता नजर आ रहा है। फिल्म ने अपने पहले दिन की कमाई से सबको हैरान कर दिया। यह वीकेंड पर तो छा ही गई थी, वहीं अब मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने झण्डा गाड़ दिया। मंडे के दिन जहां बेहद कम फिल्में ही अच्छी कमाई कर पाती वहीं सैयारा ने मंडे टेस्ट में धमाल कर दिया।

Saiyaara Box Office Collection Day 4:

Image Source: x handle

सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने पहले ही दिन 21.5 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म ने दूसरे दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं सोमवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया। मंडे को फिल्म ने थिएटर में धमाल कर दिया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 105.75 करोड़ हो गया। फिल्म ने चार दिन में ही 100 करोड़ पार कर लिए। मोहित सूरी निर्मित इस मूवी ने अपनी ही हिट मूवी आशिकी 2 को पीछे छोड़ दिया।

End of Feed