2026 की बिगेस्ट मराठी ओपनर बनेगी 'Raja Shivaji', डबल डिजिट की ओपनिंग पक्की

रितेश देशमुख की अपकमिंग मूवी राजा शिवाजी कुछ ही घंटों के बाद थिएटर स्क्रीन पर देखी जा सकेगी। खबरों की मानें तो फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Raja Shivaji Box Office Day 1 Prediction: अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की बिग बजट ड्रामा राजा शिवाजी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर बनी राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है, जिसे देखने के बाद ये माना जा रहा है कि ये मराठी सिनेमा की बिगेस्ट ओपनर साबित होगी। फिल्म राजा शिवाजी ने एडवांस बुकिंग के जरिए 60 हजार टिकिट बेच डाले हैं, जिसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं। (ये भी पढ़ें: Kara Twitter Review: फर्स्ट हॉफ को देख गदगद हुए लोग, मूवी को बताया सुपरहिट)

Riteish Deshmukh Raja Shivaji Box Office Day 1

Riteish Deshmukh Raja Shivaji Box Office Day 1 (Image Source: Movie Poster)

Raja Shivaji मराठी भाषा में लेगी 6-7 करोड़ की ओपनिंग

अगर ट्रेड से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म राजा शिवाजी को लेकर महाराष्ट्र में खासा उत्साह है क्योंकि अब तक मराठी में छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर इतनी बड़ी मूवी नहीं बनी है। रितेश देशमुख ने राजा शिवाजी के साथ मराठी सिनेमा को एक पायदान ऊपर ले जाने की कोशिश की है, जिसमें दर्शक भरपूर साथ देते दिखाई दे रहे हैं। अगर अंदरखाने की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म राजा शिवाजी मराठी भाषा में पहले दिन 6-7 करोड़ रुपये आराम से कमा लेगी। अब तक मराठी भाषा में रिलीज हुई किसी भी मूवी ने इतनी बड़ी ओपनिंग नहीं ली है। रितेश की राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार है। (ये भी पढ़ें: सेरोगेसी के जरिए 45 की उम्र में मां बनेंगी Sambhavna Seth, कई बार झेल चुकी हैं मिसकैरेज का दर्द)

हिन्दी भाषा में भी ठीक रहेगी Raja Shivaji की कमाई

अभिनेता रितेश देशमुख स्टारर राजा शिवाजी को लेकर केवल मराठों में ही नहीं बल्कि हिन्दी भाषी दर्शकों में भी अच्छा उत्साह है। ट्रेड एक्सपर्ट्स राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग देखने के बाद ये मान रहे हैं कि ये मूवी हिन्दी भाषा में भी पहले दिन 2-3 करोड़ रुपये कमा लेगी। अगर हिन्दी और मराठी भाषा की कमाई को जोड़ दिया जाए तो रितेश की राजा शिवाजी बड़े ही आराम से पहले दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेगी।

End of Feed