Dhurandhar Box office: 'पुष्पा 2' के घमंड को 'धुरंधर' ने किया चकनाचूर, 5वें हफ्ते में रच दिया इतिहास

Dhurandhar beats Pushpa 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। खास बात यह है कि 'धुरंधर' ने आखिरकार साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के हिंदी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ ही दिया है। आइए जानते हैं फिल्म की टोटल कमाई।

Dhurandhar beats Pushpa 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस दबदबा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 5 दिसंबर के दिन निर्माताओं ने 'धुरंधर' को रिलीज किया था। इस फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 33 सफल दिन हो गए हैं और यह अभी भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। खास बात यह है कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने हिंदी बेल्ड पर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। आइए देखें फिल्म ने 33 दिनों में कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Dhurandhar beats Pushpa 2

Pics Credit: Instagram

'पुष्पा 2' को भी 'धुरंधर' ने दी मात

बुधवार दोपहर को 'धुरंधर' के निर्माणकर्ता जियो स्टूडियोज ने एक पोस्टर जारी कर रणवीर सिंह स्टारर को 'भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म' बताया है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा था, 'धन्यवाद भारत। गणपति बप्पा मोरिया (भगवान गणपति की जय हो)।' बता दें रणवीर सिंह की फिल्म ने 33 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 831 रुपये करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं दूसरी ओर साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने हिंदी बेल्ड पर 821 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

End of Feed