Dhurandhar 2 Box office Day 16: रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई में आया उछाल, 16 वें दिन की इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box office Collection Day 16: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच फिल्म धुरंधर 2 ने 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म धुरंधर 2 ने 16 वें दिन भी मोटी कमाई की है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Dhurandhar 2 Box office Collection Day 16: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का क्रेज अभी भी बना हुआ है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। बीते दिनों फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी लेकिन अब एक बार फिर से धुरंधर 2 ने गर्दा उड़ा दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई में 16 वें दिन बड़ा उछाल देखने को मिला। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर- ये भी पढ़ें-भारत के बाहर धुरंधर 2 समेत इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्पर फाड़ कमाई, मेकर्स की हो गई बल्ले-बल्ले

Dhurandhar 2 Box office Collection Day 16

Dhurandhar 2 Box office (pic credit- instagram)

धुरंधर 2 ने 16 वें दिन मचाया धमाल

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 तीसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर फिर से जोर पकड़ रही है। स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 ने तीसरे शुक्रवार को घरेलू बाजार में 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़ गया और यह दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई। धुरंधर 2 ने पहले हफ्ते में ही 1000 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पूरा कर लिया था। पहले वीकेंड में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में भी रफ्तार बनी रही। 16वें दिन को फिल्म ने भारत में 21.55 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किए, जो पिछले दिन के 18.30 करोड़ रुपये से 20% ज्यादा है। अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 959 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है।

End of Feed