Ramayana Box Office Collection: ₹400 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है रणबीर की 'रामायण', तीसरे दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2026, 07:37 AM IST

Ramayana Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर की 'रामायण' की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया।

Ramayana Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर सबका ध्यान खींच रखा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी एक्साइटेड थे और रिलीज के बाद इसकी कमाई पर लगातार नजर रखी जा रही है। पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में शनिवार का दिन फिल्म के लिए काफी अहम माना जा रहा था। ट्रेड से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में फिर से तेजी देखने को मिली। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म रामायण ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

Ramayana Box Office collection Day 3

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन की कमाई ने चौंकाया (Image Source: IMDb)

तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी 'रामायण' ने तीसरे दिन यानी शनिवार, इंडिया में करीब 69.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन दूसरे दिन के मुकाबले करीब 45.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। शुक्रवार को फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पहले दिन इसका कलेक्शन 64.85 करोड़ रुपये रहा था। तीसरे दिन की कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 182.70 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 218.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस कमाई के मामले में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि नेट कलेक्शन अभी इस आंकड़े से थोड़ा दूर है।

End of Feed