7 दिनों में Ramayana ने चटा दी Animal-Sanju को धूल, Ranbir Kapoor ने तोड़ा 1095 दिनों पुराना रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की रामायण ने मात्र 7 दिनों में एनिमल और संजू को धूल चटा दी है। रामायण मात्र 7 दिनों में रणबीर कपूर की हाईएस्ट ग्रोसर मूवी बनकर उभरी है, जिससे ट्रेड पंडित खुश हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रामायण ने 7 दिनों में तोड़ा एनिमल का रिकॉर्ड
  • रामायण बनी रणबीर की हाईएस्ट ग्रोसर मूवी
  • संजू का लाइफटाइम कलेक्शन भी किया पार

Ranbir Kapoor's HIGHEST-GROSSING Film: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने जब से मास मूवीज करना शुरू किया है तब से वो लगातार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अब उनकी हालिया रिलीज रामायण को ही ले लीजिए, जिसने एनिमल को भी धूल चटा दी है। रामायण ने ये कारनामा एक हफ्ते के अंदर करके दिखाया है। जो कमाई एनिमल ने कई हफ्तों में की थी, वो रामायण ने केवल एक हफ्ते में करके सबको चौंका दिया है। इस वक्त रामायण रणबीर कपूर के करियर की बिगेस्ट हिट है, जिसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसे भी पढ़ें: FLASHBACK: "प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा...", 19 साल की Ankita Lokhande से जब हुई काम के बदले 'जिस्म की फरमाइश'

7 दिनों में Ramayana ने चटा दी Animal-Sanju को धूल, Ranbir Kapoor ने तोड़ा 1095 दिनों पुराना रिकॉर्ड

7 दिनों में Ramayana ने चटा दी Animal-Sanju को धूल, Ranbir Kapoor ने तोड़ा 1095 दिनों पुराना रिकॉर्ड

Ramayana बनी Ranbir Kapoor की बिगेस्ट हिट

रामायण रणबीर कपूर के करियर की बिगेस्ट हिट बन चुकी है, जिसे डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बनाया है। फिल्म रामायण में रणबीर ने लॉर्ड राम का किरदार प्ले किया है, जिसकी कमाई थम नहीं रही है। 8वें दिन नितेश तिवारी की रामायण ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया और इस वक्त इसकी कमाई 1033 करोड़ पहुंच चुकी है। इसी के साथ रामायण ने एनिमल को पछाड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 915 करोड़ रुपये था। इसे भी पढ़ें: "तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल

Ranbir Kapoor की Top 5 Highest Grossing Movies

फिल्म का नामबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रामायण1,033.55 करोड़ रुपये
एनिमल915 करोड़ रुपये
संजू588.50 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र431 करोड़ रुपये
ये जवानी है दीवानी318 करोड़ रुपये
4000 करोड़ में बनी है रणबीर कपूर की रामायण

निर्माता नमित मल्होत्रा ने रामायण की रिलीज से पहले लोगों को जानकारी दी थी कि उनका ये प्रोजेक्ट 4000 करोड़ में बना है। दो भागों में रिलीज होने वाली रामायण का पहला भाग दर्शकों के सामने है, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और आने वाले दिनों में भी इसकी ये शानदार कमाई जारी रहेगी। सभी को उम्मीद है कि रामायण भारतीय सिनेमा की बिगेस्ट हिट बनकर उभरेगी और जब इसका सीक्वल आएगा तो दर्शक सिनेमाघरों की ओर भाग खड़े होंगे। वैसे आपको रणबीर कपूर की रामायण कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed