Peddi Box office Day 6: साउथ के स्टार एक्टर राम चरण (Ram Charan) की फिल्म पेड्डी (Peddi) हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी नजर आ रही हैं। फिल्म पेड्डी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म छा गई है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म पेड्डी ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-Peddi Box Office Collection Day 5: राम चरण स्टारर ने दर्ज कराई भारी गिरावट, 200 करोड़ी होने गई चूक)
पेड्डी ने पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा (pic credit-peddi movie)
पेड्डी ने कमाए इतने करोड़
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के छह दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। फिल्म अब भारत में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। वहीं, दुनियाभर में इसका कलेक्शन 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन भारत में करीब 9.65 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 179.35 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 213.23 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने छठे दिन करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 48 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 261.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
पेड्डी ने कमाए इतने करोड़ (पिक क्रेडिट- पेड्डी मूवी)
पेड्डी से हटाए गए सीन
जानकारी के लिए बता दें कि राम चरण की फिल्म पेड्डी के निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने हाल ही में बताया कि जिन सीन्स को लेकर दर्शकों ने आपत्ति जताई थी, उन्हें फिल्म से हटा दिया गया है। उन्होंने माना कि कुछ शॉट्स ऐसे थे, जिनसे गलत संदेश गया और दर्शक उनकी सोच को सही तरीके से समझ नहीं पाए। बुच्ची बाबू सना ने स्क्रीन से बात करते हुए कहा कि कई लोगों को लगा कि जाह्नवी कपूर का ट्रैक जरूरी नहीं था। निर्देशक के मुताबिक, उनका मकसद मुख्य किरदार की सोच और उसके स्वभाव को दिखाना था, जो उसके पालन-पोषण और माहौल से प्रभावित है। हालांकि, निर्देशक ने स्वीकार किया कि कुछ सीन्स को जिस तरह फिल्माया गया, उससे गलतफहमी पैदा हुई। इससे पहले निर्देशक बुच्ची बाबू सभी से माफी भी मांगी थी।
