Box Office Clash: Srikanth ने Kingdom Of The Planet Of The Apes को रिलीज के साथ ही चटाई धूल, बेचे ज्यादा टिकिट

Srikanth VS Kingdom Of The Planet Of The Apes Box Office: जब भी सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, तब हर किसी की निगाहें इस बात पर ही रहती हैं कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। इस वीकेंड रिलीज हुई दोनों फिल्मों श्रीकांत और किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स में से राजकुमार राव की मूवी रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

Srikanth VS Kingdom Of The Planet Of The Apes Box Office: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की नई फिल्म श्रीकांत सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने रियल लाइफ कैरेक्टर प्ले किया है, जो देख नहीं पाता है लेकिन जिंदगी में कभी हार नहीं मानता है। श्रीकांत के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स भी रिलीज हुई है, जिसका इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे। किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स हॉलीवुड मूवी है, जिसको देखने के लिए दर्शक लम्बे समय से बेसब्र थे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव की नई फिल्म श्रीकांत ने किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स को रिलीज के साथ ही मात दे दी है।

Srikanth VS Kingdom Of The Planet Of The Apes

श्रीकांत ने रिलीज से पहले बेचे किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स से ज्यादा टिकिट

अगर आप सोच रहे हैं कि राजकुमार राव की श्रीकांत ने किस मामले में किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स को मात दे डाली है तो बता दें कि श्रीकांत ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के माध्यम से किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स से ज्यादा टिकिट बेचे हैं। जहां किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स ने एडवांस बुकिंग के माध्यम से केवल 12000 टिकिट बेचे हैं, वहीं राजकुमार राव की श्रीकांत ने 15000 टिकिट बेचे हैं।

End of Feed