Raja Shivaji: एडवांस बुकिंग में रॉकेट बनी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर आने वाली है सुनामी

Raja Shivaji Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Raja Shivaji Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। अब 'राजा शिवाजी' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Raja Shivaji के लिए रितेश देशमुख ने खाली कर दी मेकर्स की जेब, इन स्टार्स ने भी ली मोटी फीस)

Raja Shivaji advance booking (1)

एडवांस बुकिंग में रॉकेट बनी राजा शिवाजी (pic credit-instagram)

बुकिंग में रॉकेट बनी राजा शिवाजी (pic credit-instagram)

'राजा शिवाजी' ने मचाया धमाल

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' इस शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठा साम्राज्य के उदय पर आधारित इस ऐतिहासिक ड्रामा को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती ट्रेंड्स के अनुसार फिल्म की प्री-सेल्स अच्छी चल रही हैं। 'राजा शिवाजी' 1 मई को जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। इसके बावजूद फिल्म टिकट काउंटर पर अच्छा प्रदर्शन दिखा रही है। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और इंटरनेशनल लेबर डे की छुट्टी होने के कारण फिल्म को लंबा वीकेंड मिल रहा है, जिससे पहले वीकेंड में अच्छी कमाई की उम्मीद है।

End of Feed