Raid 2 Box Office: अजय देवगन की हुई बल्ले-बल्ले, 25वें दिन की कमाई में आया भारी उछाल

Raid 2 Box Office Collection Day 25: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' (Raid 2) ने 25 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। इस फिल्म के कलेक्शन को देख निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। आइए देखें फिल्म के 25 दिनों का कारोबार कितना रहा है।

Raid 2 Box Office Collection Day 25: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' ने 1 मई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। निर्माताओं के लिए खुशी की बात यह है कि 'रेड 2' 25 दिनों के बाद भी करोड़ों रुपये की कमाई करने में लगी है। ऑडियंस से अजय देवगन की फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है। रविवार के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है। चलिए देखते हैं कि अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' (Raid 2) ने 25 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।25वें दिन 'रेड 2' ने की धांसू कमाई

Raid 2 Box office

25वें दिन 'रेड 2' ने की धांसू कमाई

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स की मानें तो अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर बेस्ड मूवी 'रेड 2' ने रविवार के दिन 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार के दिन यह कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये था। अब तक 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर 162.10 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में अब ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में रितेश देशमुख और वाणी कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सौरभ शुक्ला भी नजर आते हैं। अमय पटनायक की भूमिका में अजय देवगन ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की 'रेड 2' बनाने में लगभग 120 करोड़ रुपये का खर्चा आया था।

End of Feed