Raid 2 Box office collection: अजय देवगन की रेड-2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अजय देवगन की ‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में तीन हफ्ते से ज्यादा समय हो गया है। फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है। आइए जानते है कि राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर ने अब तक कितने करोड़ की कमाई कर रही है।
Raid 2 Box office collection
अजय देवगन की रेड-2 ने 24 दिनों में भारत में 157.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। अब ये फिल्म जल्द ही 160 करोड़ का आकड़ा पार करने वाली है। सैकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले गुरुवार को 19.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शानदार शुरुआत की। इसके बाद दूसरे दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
कितनी हुई 23वें दिन फिल्म की कमाई
तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 20.5 करोड़ रुपये कमाए, क्योंकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों से टक्कर होने लगी थी। चौथे हफ़्ते में कलेक्शन में गिरावट देखी गई, लेकिन फिल्म ने फिर भी 23वें दिन (शुक्रवार) 1.03 करोड़ रुपये कमाए। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 24वें दिन (शनिवार) कलेक्शन 1.5-2 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है।
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
अजय देवगन की वापसी ने दर्शकों को सही दिशा दी है। उनकी एक्टिंग दमदार है, जिसकी फैंस काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। रितेश देशमुख ने भी फिल्म में लीड रोल निभाया है और अपनी दमदार मौजूदगी से सभी को प्रभावित किया है। वाणी कपूर भी फिल्म में शामिल हुई हैं।
