Pushpa 2 Box Office Day 3 (Hindi): नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे मेकर्स, तीसरे दिन झोली भरकर हुई कमाई

Pushpa 2 Box Office Collection Day 3 (Hindi): अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) बड़े पर्दे पर धमाका कर चुकी हैं। रिलीज के बाद से ही फिल्म बैक टू बैक कई रिकॉर्ड्स तोड़ती जा रही हैं। यहां अब फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 3 (Hindi): अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर पुष्पा 2 (Pushpa 2) का क्रेज सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक साफ नजर आ रहा है। अल्लू अर्जुन के अलावा इस तेलुगु फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी नजर आ रहे हैं। पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद तीन दिन पूरे कर लिए हैं। सिर्फ तीन दिन के अंदर ही इस सीक्वल ने पुष्पा के लाइफटाइम बिजनेस को भी पार कर लिया है। पुष्पा 2: द राइज ने दुनिया भर में सबसे तेज 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन की बंपर कमाई से 400 करोड़ी बनी पुष्पा 2, RRR को भी छोड़ा पीछे

Pushpa 2 Box Office Collection Day 3 in Hindi

Pushpa 2 Box Office Collection Day 3 in Hindi

सबसे तेज 500 करोड़ी वाली फिल्म बनी पुष्पा 2

शनिवार रात एक सक्सेस मीट में मेकर्स ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि पुष्पा 2 सबसे तेज 500 करोड़ बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। सैकनिलक के अनुसार, पुष्पा 2 ने तीसरे दिन शनिवार को शानदार कारोबार किया है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार के कलेक्शन की तुलना में शनिवार को अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हांसिल किया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed