They Call him OG Box Office Day 2: साउथ स्टार पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म दे कॉल हिम ओजी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ये बता दिया कि ये आगे चलकर मोटी कमाई करने वाली है। हालांकि दूसरे दिन के आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं। जो शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं, उसे देखकर मेकर्स निराश हो गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म दे कॉल हिम ओजी ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।
Pic Credit- they call him og poster (Twitter)
दे कॉल हिम ओजी ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ओजी ने शुक्रवार, 26 सितंबर को 19.25 करोड़ रुपये कमाए। यह पहले दिन की 63.75 करोड़ की शानदार कमाई से काफी कम है, लेकिन फिल्म ने दो दिनों में भारत में 84.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। तेलुगु दर्शकों का इसमें सबसे बड़ा योगदान रहा। प्रीमियर डे के 21 करोड़ रुपये को मिलाकर, ये फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर चुकी है। ।शुक्रवार को तेलुगु राज्यों में ओजी की कुल ऑक्यूपेंसी 41.57% रही। शाम और रात के शो में अच्छी भीड़ देखी गई, रात के शो में ऑक्यूपेंसी 51.79% तक पहुंची, जबकि सुबह के शो में 32.60% रही। तमिलनाडु में ऑक्यूपेंसी लगभग 14% थी, और हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी बहुत कम, केवल 7.58% रही। इस मूवी के लिए आज का दिन काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। अब सभी की नजरें शनिवार और रविवार की कमाई पर टिकी हुई है।
दे कॉल हिम ओजी की स्टार कास्ट
बताते चलें कि फिल्म दे कॉल हिम ओजी में प्रियंका अरुल मोहन, इमरान हाशमी, प्रकाश राज, अर्जुन दास और श्रीया रेड्डी भी हैं। फिल्म में इमरान हाशमी अहम रोल में है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद अब इमरान साउथ में भी अपनी जगह बना रहे हैं। इमरानी हाशमी और पवन कल्याण को साथ देख फैंस गदगद हो गए हैं। बता दें कि शनिवार और रविवार को पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ओजी और बेहतर कर सकती है।
