PPAWD Box office Day 6: फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल हो सकती है Ayushmann Khurrana की फिल्म, देखें आंकड़े

Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 6: आयुष्मान खुराना और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी 'पति पत्नी और वो दो' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने निर्माताओं की चिंता को और बढ़ा दिया है।

Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 6: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) ने 15 मई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। शुरुआती वीकेंड का कलेक्शन देखने के बाद निर्माताओं ने खुशी जाहिर थी। उन्हें लग रहा था कि वीक डेज में भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। मंगलवार के दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने के बाद बुधवार को यह कलेक्शन धड़ाम से गिर गया है। आइए देखें 6 दिनों में यह मूवी कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: 'Raja Shivaji' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए Salman Khan, पैप्स ने भाईजान से मांगी माफी)

Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 6

देखिए 'पति पत्नी और वो दो' का टोटल कलेक्शन (Pic Credit: Instagram)

'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्शन में आई गिरावट

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने ओपनिंग वीकेंड में लगभग 18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'पति पत्नी और वो दो' ने बुधवार को निराशाजनक कमाई करते हुए केवल 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 6 दिनों की बात करें तो यह कलेक्शन अब 27 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं दूसरी ओर 6 दिनों के अंदर 'पति पत्नी और वो दो' की 2019 की प्रीक्वल मूवी 'पति पत्नी और वो' ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। आने वाले दिनों में इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर और भी संघर्ष करना पड़ सकता है। (इसे भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection Day 5: भारत में 100 करोड़ी होने से एक इंच दूर है तृषा-सूर्या की फिल्म, देखें आंकड़े)

'पति पत्नी और वो दो' को 'चांद मेरा दिल' से मिलेगी टक्कर

इस शुक्रवार यानी 22 मई को अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी के ट्रेलर और गानों को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी यह मूवी अपना दबदबा रखने में सफल हो रही है। 'चांद मेरा दिल' की रिलीज के बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' को कम स्क्रीन मिलेंगी, जिससे इसकी कमाई पर सीधा असर पड़ेगा। कईयों का मानना है कि 'पति पत्नी और वो 2' फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल हो सकती है।

End of Feed