OM: Operation Mole Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार धनुष और एक्टर ममूटी की 'ओम: ऑपरेशन मोल' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। धनुष और ममूटी (Mammootty) की फिल्म 'ओम: ऑपरेशन मोल' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। मूवी को मिल रही जबरदस्त प्रक्रिया को देख कहा जा सकता है कि धनुष और ममूटी की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया है। मूवी के केवल रिव्यू ही अच्छे नहीं हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार कमाई भी की है। 'ओम' ने 'रामायण' की तूफानी कमाई के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट के साथ खाता खोला है। ओम ने 'रामायण' को तो टक्कर दी ही, साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ने की भी कोशिश की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan-Saif Ali Khan को धमकी से मचा हड़कंप, AICWA ने की CM फडणवीस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग
धनुष (Dhanush) और ममूटी स्टारर 'ओम: ऑपरेशन मोल' (OM: Operation Mole) ने पहले दिन भारत में 20.55 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। फिल्म को भारत में 6.628 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। ऐसे में मूवी ने तमिल भाषा में 13.35 करोड़ रुपये, तेलुगू में 4 करोड़ रुपये और हिंदी में 35 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि भारत में 'ओम: ऑपरेशन मोल' का नेट कलेक्शन 17.70 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा धनुष की फिल्म का विदेशों में भी जलवा देखने को मिला। धनुष और ममूटी की मूवी ने विदेशों में 11 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे वैश्विक स्तर पर फिल्म की कुल कमाई 31.55 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection Day 16: 'रामायण' की तूफानी रफ्तार जारी, खेलेगी 1600 करोड़ की पारी
बता दें कि सिनेमाघरों में 'ओम: ऑपरेशन मोल' के लिए 45.6 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी दर्ज की गई थी। इसके अलावा मूवी के रिव्यू की बात करें तो इसमें धनुष और ममूटी की परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ दर्शकों का कहना था कि मूवी की कहानी और मजबूत हो सकती थी। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'ओम: ऑपरेशन मोल' कहां तक अपनी राह तय कर पाती है।
