OM Box Office Day 1 Prediction: साउथ सुपरस्टार धनुष की नई फिल्म ओम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ओम में धनुष एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं,जिन्हें देखने के लिए दर्शक लम्बे वक्त से एक्साइटेड थे। यही कारण है कि फिल्म को रिलीज से पहले अच्छा रिएक्शन मिला था और इसकी एडवांस बुकिंग भी शानदार थी। फिल्म ओम की अच्छी एडवांस बुकिंग का ही नतीजा है कि ये ओपनिंग-डे पर उम्मीद से बढ़कर आंकड़े दर्ज कराने वाली है और ट्रेड पंडितों को चौंकाने वाली है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Kriti Sanon ने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया का मनाया बर्थडे, बोलीं "HBD क्यूटी..."
OM Box Office Day 1 Prediction: Dhanush तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड, कॉलीवुड सिनेमा को मिलेगी नई ब्लॉकबस्टर
Om बनेगी Dhanush की सबसे बड़ी ओपनर
अगर सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ओम ने रिलीज से पहले 9 करोड़ के टिकिट बेचे थे। फिल्म को रिलीज के बाद जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन 17-20 करोड़ रुपये की कमाई आसानी से कर लेगी। इससे पहले धनुष की किसी भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर इतनी शानदार कमाई नहीं की है। इससे पहले धनुष की हिन्दी रिलीज तेरे इश्क में ने पहले दिन 15.81 करोड़ रुपये कमाए थे। ट्रेड पंडितों के अनुसार, धनुष बड़ी ही आराम से तेरे इश्क में का रिकॉर्ड तोड़ डालेगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "वो सबको दीवाना...", Amrapali Dubey के सपोर्ट में उतरे Nirahua
Kollywood सिनेमा की बिगेस्ट ओपनर्स में शामिल होगी Om
ओम पहले दिन जिस तरह के आंकड़े दर्ज कराने के लिए तैयार है, उसके बाद ये केवल धनुष की बिगेस्ट ओपनर ही नहीं बन जाएगी। ये बड़ी ही आराम से कॉलीवुड सिनेमा की टॉप ओनपर्स में भी अपनी जगह दर्ज करा लेगी। आइए आपको कॉलीवुड सिनेमा की टॉप 5 ओपनर्स के बारे में बताते हैं:
जेलर 2: 59.7 करोड़ रुपये
जन नायगन: 42.7 करोड़ रुपये
सीन: 19.15 करोड़ रुपये
विश्वनाथ एंड सन्स: 15.35 करोड़ रुपये
पराशक्ति: 12.35 करोड़ रुपये
अगर फिल्म ओम को मिल रहे रिव्यूज की बात करें तो वो अच्छे हैं। फिल्म क्रिटीक्स को ओम पसंद आई है और वो इसे शानदार रिस्पॉन्स दे रहे हैं। फिल्म में धनुष ने कमाल का काम किया है, जिसे दर्शक भी पसंद कर रहे हैं।
