O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर स्टारर को मिली धांसू शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

O Romeo Box Office Collection Day 1: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनकर तैयार हुई एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। आइए फिल्म के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

O Romeo Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) को मेकर्स ने 13 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया। शाहिद कपूर स्टारर को देखने के बाद फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इसे मिली-जुली सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं हैं। ज्यादातर दर्शकों को यह मूवी पसंद आई है, जिसका फायदा इसने बॉक्स ऑफिस पर उठाया है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत ली है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

o romeo

Pic Credit: X

ओपनिंग डे पर 'ओ रोमियो' ने कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 8.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फर्स्ट डे का कलेक्शन देखने के बाद मेकर्स काफी खुश हैं। 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे होने का फायदा 'ओ रोमियो' को जरूर होने वाला है। बताया जा रहा है कि शनिवार को यह मूवी पहले दिन के मुकाबले डबल कमाई कर सकती है। (इसे भी पढ़ें: 'पूरे स्टाफ को उड़ा देंगे...' रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग के गुर्गे ने दी धमकी, मच गया हड़कंप)

End of Feed