Nishaanchi Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन फ्लॉप हुई 'निशांची', किया इतने लाख का कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 20, 2025, 08:41 AM IST

Nishaanchi Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के बेबाक डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के डायरेक्शन में बनी वेदिका पिंटो (Vedika Pinto), मोनिका पंवार (Monika Panwar), मोहम्मद जीशान अय्यूब (Mohammed Zeeshan Ayyub) और ऐश्वर्य ठाकरे (Aaishvary Thackeray) की फिल्म निशांची (Nishaanchi) पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नजर आई।

Nishaanchi Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की लेटेस्ट फिल्म निशांची (Nishaanchi) 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई, लेकिन इसका ओपनिंग डे कलेक्शन उम्मीदों से बहुत कम रहा। फिल्म निशांची पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है। फिल्म निशांची को लेकर सामने आ रहे रिव्यू के बाद ये साफ हो गया था मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाएगी, लेकिन कलेक्शन इतना कम रहेगा इसकी उम्मीद नहीं की जा रही थी। तो चलिए जानते हैं फिल्म निशांची ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Nishaanchi Box Office Collection Day 1

Image Source: IMDb

'निशांची' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस किया इतना कलेक्शन

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म निशांची अपनी कमाई को लेकर खबरों बनी हुई है। फिल्म निशांची को रिलीज हुए एक दिन हो गया है और पहले दिन दी फिल्म का कलेक्शन काफी नीचे नजर आ रहा है। सैकनिल्क (Sacnilk) के अर्ली एस्टीमेट्स के मुताबिक, फिल्म निशांची ने भारत में नेट सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए, जो एक क्वाइट ओपनिंग है। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी हैरान कर दिया है। फिल्म निशांची की कमाई के इन आंकड़ों ने मूवी को पहले ही दिन फ्लॉप साबित कर दिया है। अब देखना होगा आगे आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में कितना सुधार आएगा।

End of Feed