Mirzapur The Movie Box Office: 10वें इन 'मिर्जापुर द मूवी' ने की ताबड़तोड़ कमाई, इतना हुआ बिजनेस

Mirzapur The Movie Box Office: पंकज त्रिपाठी और अली फजल की क्राइम थ्रिलर 'मिर्जापुर द मूवी' ने 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई की है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Mirzapur The Movie Box Office: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिए हुए 10 दिन हो गए हैं। फिल्म दूसरे हफ्ते में भी मजबूत कमाई कर रही है। उम्मीद है कि यह मूवी आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ही दम लेगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने 10वें दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है'- Hanuman Ansh की 100 करोड़ की ओटीटी डील पर Ragini Sona ने तोड़ी चुप्पी)

Mirzapur The Movie Box Office

10वें इन 'मिर्जापुर द मूवी' ने की ताबड़तोड़ कमाई (Pic Credit: Instagram)

'मिर्जापुर द मूवी' का जारी है भौकाल

शुरुआती वीके में ही 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया था। तब से लेकर अब तक यह कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने शनिवार और रविवार को लगभग 13.50-13.50 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 13 सितंबर को फिल्म के कुल 7,225 शो चलाए गए। भारत में 'मिर्जापुर द मूवी' का कुल नेट कलेक्शन करीब 184.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Stabbing Case: चाकू देखकर आज भी डर जाते हैं Saif Ali Khan, कहा- 'मैं अभी भी इससे बाहर नहीं निकल पाया')

200 करोड़ क्लब में पहुंचने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 80-90 करोड़ रुपये के बजट में 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस अपनी लगात निकाल चुकी है। दूसरे हफ्ते में फिल्म को किसी बड़ी क्राइम-थ्रिलर से खास टक्कर नहीं मिली। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' से मुकाबले के बावजूद 'मिर्जापुर द मूवी' अपनी पकड़ बनाए हुए है। 'हैवान' ने रविवार को करीब 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की।

End of Feed