Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: फेमस अदाकारा रानी मुखर्जी ने बार फिर 'मर्दानी' की तीसरी किस्त के साथ धमाकेदार वापसी की है। इस मूवी में रानी मुखर्जी SSP शिवानी शिवाजी रॉय के रोल को सिल्वर स्क्रीन पर दोहराती नजर आ रही हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस कॉप-ड्रामा को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 'मर्दानी 3' में रानी की एक निडर पुलिस ऑफिसर की एक्टिंग को काफी सराहा गया है। शुरुआत वीकेंड में अच्छा बिजनेस करने के बाद रानी मुखर्जी स्टारर वीक डेज में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार के कलेक्शन में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है, जिसे देखकर मेकर्स की सांस में सांस आई है। (इसे भी पढ़ें: Border 2 Box Office Day 12: मंगलवार को सनी पाजी की फिल्म के कलेक्शन में आया उछाल, 300 करोड़ी होने इंच भर है दूर)
Pic Credit: IMDb
'मर्दानी 3' ने 5वें दिन दर्ज कराई ग्रोथ
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की मानें तो रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को यह कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपये था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार का कलेक्शन थोड़ा बेहतर रहा है। 'मर्दानी 3' का 5 दिनों का कुल कलेक्शन 22.25 करोड़ रुपये हो गया है। आने वाले दिनों में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल हो सकती है। (इसे भी पढ़ें: Kalki 2898 AD 2: दीपिका पादुकोण को बाहर करने के बाद मेकर्स की पसंद बनीं साई पल्लवी, बोले 'वो एकदम परफेक्ट...')
'मर्दानी 3' को 'बॉर्डर 2' से मिल रही है कड़ी टक्कर
खास बात यह है कि रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' को मल्टी-स्टारर वॉर-ड्रामा 'बॉर्डर 2' से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सनी पाजी की फिल्म को 2 हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह मूवी 300 करोड़ी होने से एक कदम दूर है। वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' भी अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ कर रही है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी इस मूवी में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिका में हैं।
