Main Vaapas Aaunga Box Office Day 3: शरवरी स्टारर ने 'भारत भाग्य विधाता' को दी पटखनी, कमाए इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 3: दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी की रोमांटिक ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' ने तीन दिनों में कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' के मुकाबले शानदार कमाई की है।

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रोमांटिक-ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) को 12 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिलने का थोड़ा फायदा 'मैं वापस आऊंगा' को हुआ है। अच्छी बात यह है कि 'मैं वापस आऊंगा' ने अपने शुरुआती वीकेंड में कमाई के मामले में कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को पछाड़ दिया है। आइए देखते हैं इम्तियाज अली की फिल्म ने तीन दिनों में कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kajol ने आमिर खान की तीसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, Ex वाइफ किरण राव के सामने बोली ऐसी बात; शर्माए एक्टर)

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 3

तीन दिनों में 'मैं वापस आऊंगा' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

'मैं वापस आऊंगा' ने तीन दिनों में कमा डाले इतने करोड़

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के ताजा अपडेट के मुताबिक शरवरी और वेदांग रैना स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 2.35 करोड़ की कमाई की है। यह आंकड़ा शुरुआती दो दिनों के मुकाबले थोड़ा बेहतर है, जिससे लग रहा है कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है। यह फिल्म अभी 2097 शोज में चल रही है। इस मूवी ने पहले 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे और शनिवार को यह कलेक्शन 1.85 करोड़ रहा था। इन तीन दिनों में 'मैं वापस आऊंगा' भारत में 5.35 करोड़ रुपये छाप चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 3: कंगना रनौत स्टारर का हुआ बुरा हाल, कमाई देख चिंता में पड़े मेकर्स)

End of Feed