Main Vaapas Aaunga Box Office Day 1 Prediction: मशहूर निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली की रोमांटिक-ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) को 12 जून के दिन मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। देश विभाजन की पृष्ठभूमि में सेट की गई इस मूवी में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह को अहम भूमिका में देखा जा रहा है। इस मूवी को देखने के बाद लोगों ने तारीफों के पुल बांध दिए हैं। वेदांग रैना और शरवरी की जोड़ी लोगों की इम्प्रेस करने में सफल रही है। यही कारण है कि 'मैं वापस आऊंगा' का बज भी लोगों के अंदर देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) को मात दे देगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 1 Prediction: पहले दिन नहीं दिखेगा कंगना रनौत का जलवा, इतनी होगी कमाई)
'भारत भाग्य विधाता' को मात देगी 'मैं वापस आऊंगा' (Pic Credit: Instagram)
'भारत भाग्य विधाता' को पानी पिला देगी 'मैं वापस आऊंगा'
शरवरी और वेदांग रैना की नई केमिस्ट्री को लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। इस मूवी के गाने भी दर्शकों के दिल को छू गए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में भी 'मैं वापस आऊंगा' टिकट खिड़कियों पर कमाल कर रही है। करंट ट्रेंड्स को देखने के बाद अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह फिल्म 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने में सफल हो सकती है। वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' पहले दिन 3 करोड़ रुपये से कम की ओपनिंग लेगी। ऐसे में अब 'मैं वापस आऊंगा' पहले दिन 'भारत भाग्य विदाता' को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा देगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता Dinyar Tirandaz का मुंबई में हुआ निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि)
70 करोड़ रुपये में बनी है 'मैं वापस आऊंगा'
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) के निर्माण पर निर्माताओं ने 70 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस मूवी को देखने की हाइप लोगों के अंदर साफ देखी जा रही है। उम्मीद है कि एक हफ्ते में यह फिल्म इस आंकड़े को पार करने में सफल रहेगी। इस मूवी में देश विभाजन के दौरान की एक लव-स्टोरी को दिखाया जाएगा।
