Maa Inti Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु स्टारर ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फीमेल लीड तेलुगु फिल्म

Samantha Ruth Prabhu's Maa Inti Bangaaram: हालिया रिलीज हुई सामंथा रुथ प्रभु स्टारर 'मां इंति बंगाराम' 17 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड तेलुगु फिल्म बन गई है।

Samantha Ruth Prabhu's Maa Inti Bangaaram: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की एक्शन-कॉमेडी ड्रामा 'मां इंति बंगाराम' (Maa Inti Bangaaram) को मेकर्स ने 19 जून को दुनिया भर में रिलीज किया था। यह मूवी ओपनिंग डे से ही दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। फिल्म क्रिटिक्स और लोगों ने 'मां इंति बंगाराम' को अच्छे रिव्यू दिए, जिसका भरपूर फायदा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सामंथा रुथ प्रभु की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड तेलुगु फिल्म बन गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: क्रिस्टोफर नोलन की 'The Odyssey' से हुई तुलना पर 'Ramayana' की टीम ने तोड़ी चुप्पी, कहा, 'अगर लोगों को ये चीजें...')

Samantha Ruth Prabhu's Maa Inti Bangaaram

17 साल बाद टूटा रिकॉर्ड, सामंथा की फिल्म बनी नंबर 1

17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सामंथा ने रचा इतिहास

सामंथा रुथ प्रभु की 'मां इंति बंगाराम' ने अब तक दुनिया भर में 83 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। भारत में यह आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंच चुका है। यह फिल्म अब तेलुगु सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-नेतृत्व वाली फिल्म बन गई है। सामंथा की प्रोडक्शन कंपनी ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, बंगाराम ने इतिहास रच दिया है। मां इंति बंगाराम तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-नेतृत्व वाली फिल्म बन गई है।' फैन्स ने भी सामंथा को लेडी सुपरस्टार कहना शुरू कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Adal Badal: अमित रवींद्रनाथ शर्मा संग शाहिद कपूर ने नहीं मिलाया हाथ, झूठ निकलीं फिल्म करने की खबरें)

सामंथा रुथ प्रभु की 'मां इंति बंगाराम' ने अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'अरुंधति' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 70 करोड़ रुपये कमाए थे। इस लिस्ट में अब नाग अश्विन की 2018 की फिल्म 'महानती' भी है, जिसका कलेक्शन 75 करोड़ रुपये रहा था। इसमें कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में थीं। सामंथा रुथ प्रभु की 'मां इंति बंगाराम' की बात करें तो इसे नंदिनी रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। समांथा रूथ प्रभु, राज निदिमोरु और हिमांक रेड्डी दुव्वुरु ने मिलकर इसका निर्माण किया है। उनकी कंपनी ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में समांथा मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ गुलशन देवैया, दिगंत मंचाले, श्रीमुखी, मंजुषा मुक्कविल्ली, गौतमी और दूसरे कलाकार भी हैं।

End of Feed