Lapaataa Ladies Box Office Collection Day 11: किरण राव (Kiran Rao) की फिल्म 'लापता लेडीज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल, रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी काफी रिफ्रेशिंग है। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए है। स्पर्श, प्रतिभा और नितांशी ने लापता लेडीज से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं, रवि किशन की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया?
Lapaataa Ladies Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
लापता लेडीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 9 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 6.05 करोड़ की कमाई की थी। 8वें दिन फिल्म ने 60 लाख कमाए थे। 9वें दिन 95 लाख और 10वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की थी। 11 वें दिन फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिली है। फिल्म ने 11 वें दिन मात्र 21 लाख रुपये कमाए है।
लापता लेडीज (Lapaataa Ladies) से किरण राव ने लंबे समय बाद बतौर डायरेक्टर वापसी की है। फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग स्टोरी पर आधारित है। फिल्म की कहानी दो दुल्हनों फूल और पुष्पा रानी के इर्दगिर्द घूमती हैं। ट्रेन जर्नी के दौरान दोनों की अदला बदली हो जाती है। पुष्पा फूल के ससुराल चली जाती है और फूल ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर रह जाती है। अब दोनों अपने-अपने घर कैसे पहुंचती हैं। इस पर फिल्म की कहानी है।
