Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Day 3: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) 12 दिसंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई। इस मूवी के माध्यम से कपिल शर्मा ने भी लंबे समय के बाद बड़े परदे पर वापसी की है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करने में लगी हुई है। यह मूवी तीन दिनों में 10 करोड़ रुपये आंकड़ा भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार नहीं कर पाई है। आइए देखें इस मूवी ने रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Pic Credit: IMDb
'किस किसको प्यार करूं 2' ने तीन दिनों में कमाए कुल इतने करोड़
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबि कपिल शर्मा स्टारर फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने रविवार को 2.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। इसने शनिवार यानी दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआत वीकेंड में इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी ने 7.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वीक डे में इस मूवी की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
कपिल शर्मा स्टारर 'किस किसको प्यार करूं 2' का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। इस मूवी में मनजोत सिंह, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, वरीना हुसैन और आयशा खान सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस मूवी के कलेक्शन के सामने 'किस किसको प्यार करूं 2' की कमाई बेहद निरशाजनक रही है।
