बॉक्स ऑफिस

Kesari 2 Box Office Collection Day 7: 50 करोड़ के करीब पहुंची केसरी चैप्टर 2, जानिए कितना हुए सातवें दिन का कलेक्शन

Kesari 2 Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म की कमाई उम्मीद के अनुसार नहीं हो रही है। फिल्म 7 दिनों में भी 50 करोड़ की कमाई नहीं कर पाई है।

Image

Kesari Chapter 2

Kesari 2 Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार सी. शंकरन नायर का रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। शंकरन नायर एक बहादुर भारतीय वकील है, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अदालत में लड़ाई लड़ी थी। आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म ने सातवें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

अक्षय कुमार की 'केसरी 2'को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद भी कर रहे हैं, लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आ रहा है। फिल्म सात दिनों में भी 50 करोड़ की कमाई नहीं कर पाई। बुधवार और गुरुवार को फिल्म की कमाई में और गिरावट आई और इसका कारण कश्मीर में आतंकवादी हमले हो सकते हैं, क्योंकि इसके कारण देश के लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने के मूड में नहीं हैं।

सात दिनों में नहीं हुई 50 करोड़ की कमाई

पहले दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने लगभग 9.75 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आई और फिल्म ने लगभग 12.25 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को इसमें गिरावट आने की उम्मीद थी और ऐसा हुआ भी, लेकिन कलेक्शन अभी भी अच्छा था। चौथे दिन सोमवार को 'केसरी 2' ने 4.5 करोड़ रुपये कमाए।पांचवें दिन कमाई 5 करोड़ रुपये हुई। वही छठवें दिन फिल्म की कमाई 3.6 करोड़ हुई है। सातवें दिन फिल्म की कमाई 3.5 करोड़ रुपये हुई। 7 दिनों में 'केसरी 2' का कुल कलेक्शन अब 46.05 करोड़ रुपये हो गया है। अब देखना होगा कि फिल्म कितने दिनों में 50 करोड़ का आकंड़ा पार करती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article