Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने तोड़ा विक्की कैशल की 'छावा' का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) ने हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'छावा' को धूल चटा दी है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं। यह मूवी हर दिन नए-नए रिकार्ड्स बनाने में लगी हुई है। 'कंतारा चैप्टर 1' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी ने विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर मूवी 'छावा' को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। ऑडियंस ने फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' पर भरपूर प्यार बरसाया है। महज 125 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई यह मूवी साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर सामने आई है।

Kantara Chapter 1 Beats Chhaava

Pic Credit: Instagram

'कंतारा: चैप्टर 1' ने तोड़ दिया 'छावा' का रिकॉर्ड

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने होम्बले फिल्म्स का आधिकारिक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें 'कंतारा चैप्टर 1' को साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बताया गया है। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ-साथ उन्होंने फिल्म के आंकड़े भी लोगों के बीच साझा किए। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'दुनिया भर में 818 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कंतारा: चैप्टर 1 का कोई तोड़ नहीं! 3 हफ्ते बाद भी यह मूवी शानदार कलेक्शन को जारी रखते डबल डिजिट में कमाई कर रही है। 2025 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है। फिल्म उतरने से पहले इसे जरूर देखें।'

End of Feed